‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ‘फैंटेस्टिक 4’ से लिंक? फैन्स में रोमांच चरम पर
मुंबई: मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म है। मार्वल की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब रूसो ब्रदर्स ने सोशल मीडिया पर एक धुंधली तस्वीर साझा की है। इसके बाद इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। अब लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।
रूसो ब्रदर्स की पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
रूसो ब्रदर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धुंधली तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर एक ब्लैकबोर्ड की जूम की हुई तस्वीर जैसी लग रही है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘डूम्सडे इज कमिंग’। अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और मार्वल की पिछली रिलीज फिल्म ‘द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स’ में कनेक्शन निकालने लगे हैं। दरअसल, जुलाई 2025 में रिलीज हुई ‘द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स’ में रीड रिचर्ड्स का किरदार निभाने वाले पेड्रो पास्कल कई बार ऐसे ही ब्लैकबोर्ड के सामने नजर आए थे। इसके अलावा ‘द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स’ के अंत में रॉबर्ट डाउनी जूनियर रीड और सू के बच्चे को गोद में लिए दिखाई देते हैं। ऐसे में अब फैंस इन दोनों फिल्मों के आपस में कनेक्शन होने के कयास लगा रहे हैं।
18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की शूटिंग चल रही है और इसके बारे में और भी जानकारी सामने आ रही है। 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विक्टर वॉन डूम की भूमिका में नजर आएंगे। चैनिंग टैटम ने इस फिल्म में गैम्बिट की भूमिका को फिर से निभाने की पुष्टि की है। उन्होंने डॉक्टर डूम के साथ एक बड़ी लड़ाई का संकेत दिया है, जिससे पता चलता है कि कहानी में एक्स-मेन की अहम भूमिका होगी। फिल्म में न्यू एवेंजर्स, क्लासिक एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन सभी के आने की उम्मीद के साथ, फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि डॉक्टर स्ट्रेंज इस व्यापक कहानी में कैसे फिट बैठते हैं।
डॉक्टर स्ट्रेंज के होने को लेकर अभी भी है असमंजस
हाल ही में कलाकारों की घोषणा में 27 सितारों के नाम सामने आए, लेकिन बेनेडिक्ट कंबरबैच द्वारा अभिनीत डॉक्टर स्ट्रेंज इसमें शामिल नहीं थे। इसके बाद फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए हैं। कंबरबैच ने पहले फिल्म में खुद के होने की बात कही थी। लेकिन बाद में स्क्रिप्ट में बदलाव के बाद कहा गया कि उनका किरदार ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ में बदल गया है। बाद में उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह डूम्सडे में दिखाई देंगे। हालांकि, मार्वल के आधिकारिक कलाकारों की घोषणा में उनका नाम शामिल नहीं था।
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
पश्चिम एशिया संकट पर Kotak Mahindra Bank की रिपोर्ट, असर सीमित रहने की संभावना
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सुबह की तस्वीर, शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चा
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा