वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का खुलासा, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना
रीवा: वोट चोरी इन दिनों देश में सियासी दलों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस इसे लेकर सरकार और चुनाव आयोग को घेर रही है। इस बीच रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। जनार्दन मिश्रा कह रहे हैं कि रीवा वोट चोरी के लिए कुख्यात रहा है।
बीजेपी सांसद ने वोट चोरी पर लगा दी मुहर
दरअसल, देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दल वोट चोरी का गंभीर आरोप लगा रहे है। इसी बीच रीवा जिले के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र ने एक कमरे में 11 सौ वोटर मिलने का उदाहरण देकर वोट चोरी होने पर मुहर लगा दी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है।
रीवा वोट चोरी के लिए रहा है कुख्यात
सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस एक घर में 80 वोटर होने को वोट चोरी मानती है तो इस मामले में रीवा देशभर में कुख्यात रहा है। राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर सांसद जनार्दन मिश्रा का दिया गया एक बयान सुखियों में है। जनार्दन मिश्र ने मऊगंज जिले में कार्यकर्ता के एक कार्यक्रम में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकली। जनार्दन मिश्र ने कहा कि वोट चोरी का देश में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है।
2003 के वोटर लिस्ट में हुआ था खुलासा
दरअसल, वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ था, जिसमें एक कमरे में सौ दो सौ वोटर नहीं बल्कि हजार पार 11 सौ वोटर मिलने का पर्दाफाश हुआ था। मामला रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट का है। साल 2003 में विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रकाशित वोटर लिस्ट में एक कमरे में 11 सौ वोटर होने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ था।
कांग्रेस की सरकार थी तब
वहीं, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। विपक्षी भाजपा ने इस मुद्दे पर पुरजोर विरोध किया। इस मामले में केंद्र सरकार ने भी दखल दी थी। आखिरकार फर्जी वोटर के नाम लिस्ट से काटे गए। मनगवां विधानसभा सीट से तत्कालीन विधायक कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी चुनाव हार गए और भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जीते। इतना ही नहीं कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हारे और उमा भारती ने बीजेपी की सरकार बनाई।
कांग्रेस ने घेरा
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है कि ये रीवा से भाजपा सांसद हैं, जनार्दन मिश्रा! कह रहे हैं कि वोटर लिस्ट धांधली में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है। एक कमरे में 1000 वोट थे, 1100 वोट निकले थे। इसकी जांच उन्होंने खुद की थी।
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने सुप्रिया श्रीनेत को जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि अतिउत्साहित ना होते हुए वीडियो ध्यान से देखें और सुनें। जनार्दन मिश्रा कह रहे हैं कि कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी के समय एक कमरे से 1100 वोट निकलते थे। ये वो समय था जब श्रीनिवास तिवारी मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष थे और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री। कांग्रेस की सरकार थी! अपनी ही सरकार के काले कारनामों को उजागर करता आपका ये ट्वीट प्रशंसनीय है।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी