इरफान पठान बोले- कप्तानी ने बचाई रोहित की जगह टीम में
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई. अब रोहित शर्मा को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी लोग चौंक गए हैं. इरफान पठान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर रोहित शर्मा टीम के कप्तान नहीं होते तो प्लेइंग XI से बाहर कर दिए जाते. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.
इरफान पठान ने क्या कहा?
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इरफान ने कहा, “टीम इंडिया के ये ओपनर अगर टीम के कप्तान नहीं होते तो उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिए जाते”. इरफान पठान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन उस साल (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में) टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत केवल 6 का था, इसलिए अगर वो कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर होते.
रोहित का सपोर्ट करने पर उठे थे सवाल
टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि मुझसे पूछा जाता था कि खराब प्रदर्शन के बावजूद आपने रोहित का सपोर्ट क्यों किया? मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था और जब आप किसी को इंटरव्यू के लिए बुलाते हैं तो उससे सम्मान के साथ बात करते हैं. उन्होंने कहा,”लोग कहते हैं कि मैंने रोहित शर्मा का जरूरत से ज्यादा सपोर्ट किया. जब कोई आपके ब्रॉडकास्टिंग चैनल पर इंटरव्यू देने आता है, तो आप उसके साथ गलत व्यवहार तो नहीं करेंगे? आपने उन्हें बुलाया है तो आप शालीनता से पेश आएंगे. जब रोहित इंटरव्यू के लिए आए, तो हमने भी ऐसा ही किया, क्योंकि वो हमारे मेहमान थे”.
ऑस्ट्रेलिया में रोहित का प्रदर्शन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को बुरी तरह से हाल झेलनी पड़ी थी. इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. उन्होंने 3 मैचों की 5 पारियों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन ही बना पाए थे. इसके बाद वो सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था.इरफान पठान क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं.
IPL 2025 में नहीं मिला था मौका
इरफान पठान को IPL 2025 में कमेंट्री करने का मौका नहीं मिला था. उनका नाम कमेंट्री पैनल में शामिल नहीं था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूर्व ऑलराउंडर को कुछ प्लेयर्स की आलोचना करने की वजह से कमेंट्री पैनल में शामिल नहीं किया गया था. उन प्लेयर्स में रोहित शर्मा का भी नाम था.
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
IND vs PAK: मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट