आईपीएल 2025 कमेंट्री विवाद पर इरफान पठान ने खोला राज
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की कमेंट्री पैनल से इरफान पठान की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया था। लंबे समय तक इस पर अटकलें लगती रहीं कि कहीं इसके पीछे रोहित शर्मा और विराट कोहली तो कारण नहीं हैं। लेकिन अब खुद इरफान पठान ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने साफ कहा कि रोहित या विराट नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या उनकी ऑन-एयर आलोचना को लेकर असहज थे।
हाल ही दिए अपने एक साक्षात्कार में इरफान पठान ने बताया कि एक कमेंटेटर के तौर पर उनका काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन का ईमानदारी से विश्लेषण करना है। उन्होंने कहा, “अगर मैं 14 में से 7 मैचों में आलोचना कर रहा हूं, तो भी यह नरम रुख है। प्रसारक होने के नाते हमें रचनात्मक आलोचना करनी होती है और यही मेरा काम है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके द्वारा की गई आलोचना कभी भी व्यक्तिगत नहीं रही, बल्कि खेल पर केंद्रित रही हैं।
पठान ने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि उनके और हार्दिक के बीच कोई निजी दुश्मनी है। उन्होंने कहा कि बड़ौदा से आने वाले खिलाड़ियों का वह हमेशा समर्थन करते रहे हैं। उनके मुताबिक, “मेरे बाद जितने भी खिलाड़ी बड़ौदा से आए हैं, चाहे दीपक हुड्डा हों, क्रुणाल पांड्या हों या हार्दिक पांड्या, कोई भी यह नहीं कह सकता कि इरफान और यूसुफ ने मदद नहीं की।”
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने 2012 की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने उस समय युवा हार्दिक पांड्या की सिफारिश सनराइजर्स हैदराबाद के लिए की थी। हालांकि, उस समय टीम मैनेजमेंट ने उनकी बात नहीं मानी। इरफान ने कहा कि बाद में वीवीएस लक्ष्मण ने एक कार्यक्रम में खुद स्वीकार किया कि उनकी सिफारिश न मानना एक गलती थी। अगर उस समय हार्दिक को मौका दिया जाता, तो वह हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेलते।
इरफान पठान ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्रिकेट को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया है और किसी खिलाड़ी के साथ व्यक्तिगत मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक विशेषज्ञ के तौर पर अगर वह खेल का निष्पक्ष विश्लेषण नहीं करेंगे तो दर्शकों के साथ ईमानदारी नहीं होगी। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया कि आईपीएल कमेंट्री विवाद के पीछे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, बल्कि पेशेवर मतभेद की स्थिति थी।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
IND vs PAK: मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट