Irfan Pathan भड़के MI की लगातार हार के बाद
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। केकेआर से मिली हार के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2024 की प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। केकेआर ने मुंबई को शुक्रवार को खेले गए मैच में 24 रन से पटखनी दी और वानखेड़े में 12 साल बाद मुंबई को हराया।
मौजूदा आईपीएल सीजन से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर मुंबई को कप्तान बनाया गया था, लेकिन पांड्या की कप्तानी में टीम लगातार फ्लॉप होती रही। हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनने के बाद से लगातार ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। फिर बात चाहे स्टेडियम में हूटिंग की हो या फिर ट्विटर पर ट्रोल होने की यूजर्स ने पांड्या को खूब परेशान किया। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की और कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर उठ रह सवाल सही हैं।
Irfan Pathan ने Hardik Pandya की जमकर की आलोचना
दरअसल, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की कहानी यहीं खत्म हो गई। देखिए, मुंबई ऑन पेपर इतनी अच्छी टीम थी, लेकिन उसे मैनेज नहीं किया गया। हार्दिक की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो बिल्कुल सही सवाल थे। जब आपने केकेआर के 57 रन पर पांच विकेट गिरा दिए तो उसके बाद नमन धीर को लगातार तीन ओवर देने की जरूरत नहीं थी। आपको अपना छठा बॉलर लाना चाहिए था और वहां से मनीष और वेंकेटश में अच्छी साझेदारी बनी।
इरफान ने आगे कहा कि जहां आप 150 रन पर टीम को रोक सकते थे, वहां आपने उन्हें 170 रन बनाने दिए और यहीं हार का मैन प्वाइंट रहा। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कप्तानी और मैनेजमेंट जरूरी होता है और मुंबई की टीम इस वक्त एकजुट होकर नहीं खेल रही है। सबको एकसाथ लाना, कप्तानी की प्लेयर रिस्पेक्ट करें और ऐसा लग रहा है कि मुंबई की टीम के प्लेयर्स ने अपने कप्तान को स्वीकार नहीं किया।
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने भी एमआई के केकेआर मैच से ठीक पहले कहा था कि हां, मुझे नहीं पता कि वे प्लेऑफ में पहुंचेंगे। मुझे लगता है कि यह पूरे आईपीएल में मुंबई के लिए इच्छाधारी सोच है। मुझे लगता है कि हम बाहर जो देख रहे हैं, उसके अलावा और भी बहुत कुछ चल रहा है, और आप ऐसा नहीं कर सकते।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?