IPL 2024: पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुरुवार को खेले गए हाईस्कोरिंग आईपीएल (IPL) मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 3 विकेट से हरा दिया. शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम ने 200 रनों का टारगेट चेज करते हुए जीत दर्ज की है. पंजाब किंग्स ने इसी के साथ ही ओवरऑल टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. पंजाब किंग्स ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाने के बावजूद ये मैच हार गई.
पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
पंजाब किंग्स के दो अनकैप्ड क्रिकेटर्स शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने गुजरात टाइटंस (GT) के जबड़े से जीत को छीन लिया. पंजाब किंग्स (PBKS) टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 6 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज करने वाली पहली टीम बन गई है. पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस मामले में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी इंटरनेशनल क्रिकेट टीमों को भी पछाड़ दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 5-5 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने भी ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 5-5 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया है.
शशांक सिंह ने पंजाब को दिलाई जीत
बता दें कि पंजाब किंग्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस के 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन शशांक सिंह ने टीम को एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया. शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 61 रन ठोक दिए.
शशांक सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया
शशांक सिंह की पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की. पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में 7 रन बटोरते ही 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली. शशांक सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को