IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल ने अजिंक्य रहाणे का शानदार कैच पकड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय खुद को मिस्टर परफेक्शनिस्ट साबित किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का लाजवाब कैच लपका और बैटर के होश उड़ा दिए। रहाणे ने 19 गेंदों में दो छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
कैमरन ग्रीन पारी का 11वां ओवर करने आए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट पिच लेंथ पर डाली, जिस पर रहाणे ने आधा पुल शॉट खेला। डीप स्क्वायर लेग पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद को अच्छी तरह जज किया और एकदम सही समय पर हवा में छलांग लगाकर दोनों हाथों से शानदार कैच लपका। इस कैच के कारण मैक्सवेल ने खूब वाह-वाही बटोरी।
बल्लेबाजी में रहे फ्लॉप
ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला बल्ले से अच्छा नहीं बीता। वो क्रीज पर आए और चलते बने। दीपक चाहर ने मैक्सवेल को पहली ही गेंद पर विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। मैक्सवेल खाता नहीं खोल सके। आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने मैक्सवेल पर गेंदबाजी में भी विश्वास नहीं जताया। उन्हें केवल एक ओवर गेंदबाजी करने को मिली। मैक्सवेल ने एक ओवर में 7 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं निकाला।
इतनी नाकामियों के बीच ग्लेन मैक्सवेल ने खुद को उपयोगी खिलाड़ी साबित करते हुए अजिंक्य रहाणे का दर्शनीय कैच लपका। वैसे, मैक्सी के खराब प्रदर्शन का खामियाजा आरसीबी को हार के साथ भुगतना पड़ा। चेपॉक स्टेडियम में आरसीबी को सीएसके के हाथों 8 गेंदें शेष रहते छह विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी।
सीएसके ने मचाया शोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने अभियान की विजयी शुरुआत की और आरसीबी को आसानी से पटखनी दे दी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा