कल रंगपंचमी के साथ इंदौर की विश्व प्रसिद्ध गेर की शुरुआत होगी
इंदौर : रंगों के त्योहार को पूरे जोर-शोर से मनाने बनाने के लिए इंदौर नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली हैं. इस बार इंदौर की गेर में आकर्षक झांकियां भी देखने मिलेंगे जो टोरी कॉर्नर से शामिल होंगी. वहीं सबसे खास नजर रहेगी नगर निगम के हाथी पर जो 150 फीट की दूरी तक लोगों पर रंग फेंकेगा. आइए जानते इंदौर की गेर और नगर निगम के इस हाथी के बारे में.
20 फीट का हाथी बरसाएगा गेर में रंग
दरअसल, इंदौर नगर निगम की वर्कशॉप में वेस्ट मटेरियल और मशीनी पार्ट्स से 20 फीट का एक हाथी बनाया गया है. यह हाथी अपने सिर को चारों तरफ घूमाएगा और सूंड से लगभग डेढ़ सौ फीट ऊंचाई तक रंगों की बौछार करेगा. सोमवार को इस हाथी को अंतिम रूप दिया गया है और इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है. वहीं दूसरी गेर में एक मंच पर खड़ी चार स्वच्छता दीदी लोगों को रंगों से सराबोर करेंगी. इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी एमआईसी टीम के साथ लोगों पर रंग वर्षा करते नजर आएंगे.
गेर वाली रूट पर सीसीटीवी, एंबुलेंस तमाम व्यवस्थाएं
19 मार्च बुधवार को परम्परागत रूप से निकल जाने वाली रंगपंचमी की गेर को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. बेरिकेटिंग से लेकर आकस्मिक चिकित्सा के लिए भी प्रबंध किए गए हैं. निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी. इंदौर शहर की पहचान बन चुके इस त्योहार को देखन के लिए गेर वाले रूट पर नागरिकों के बैठने का भी प्रबंध किया गया है.वहीं बिजली विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस विभाग की टीमों ने एकसाथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक के गेर मार्ग का निरीक्षण किया और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया है.
सुरक्षा दृष्टि से बीच-बीच में बंद की जाएगी बिजली
गेर मार्ग पर केबल व तार पर्याप्त व सुरक्षात्मक हाइट पर किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पुराने, क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए हैं. कई इलाकों में रंग व पानी से बचाव के लिए कवर लगाए गए हैं. वहीं सुभाष चौक जोन पर बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. ऐतिहासिक गेर के दौरान फायर फायटर से 100 से 150 फीट की ऊंचाई तक रंग उड़ाया जाएगा. इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से 11 केवी लाइन के कुल 14 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली बंद की जाएगी.
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू