इंदौर पुलिस का होली पर हाई अलर्ट
इंदौर: होली और रंगपंचमी पर इंदौर पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है. होली के दिन जुमे की भी नमाज के चलते इंदौर और महू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दोनों जगह 2000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन ने हर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक बुलाकर मौलानाओं से अपील की है कि यदि उन्हें रंगों से परेशानी है तो वे अपने धार्मिक स्थलों को प्लास्टिक या तिरपाल से कवर कर सकते हैं. खास तौर पर महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को इसे लेकर सख्त हिदायत दी है.
मस्जिदों को ढकने की सलाह
महू में 9 मार्च की रात चैंपियस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद दो समुदायों में विवाद के चलते पुलिस हाईअलर्ट पर है. वर्ग विशेष के धार्मिक स्थलों को पुलिस ने कई फरमान जारी किए हैं.
गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि "महू की घटना के बाद शांति समिति की बैठक में मौलानाओंं को बुलाकर उन्हें कहा गया है कि होली और रंग पंचमी के दिन अपने धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से ढक लें." क्योंकि उस दिन शुक्रवार भी है तो कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने की बात कही है. इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें हिदायत दी है कि "यदि नमाज पढ़ने के दौरान उनके कपड़ों पर कलर डाल दिया जाता है तो वह किसी तरह का कोई विवाद ना करें बल्कि धार्मिक सद्भावना का परिचय दें"
कुख्यात गुंडों को रेड और येलो नोटिस
इंदौर के गांधीनगर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में कुख्यात गुंडों को थाने में तलब करते हुए उन्हें रेड और येलो नोटिस दिए हैं. गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि "30 कुख्यात अपराधियों को थाने में बुलाया गया. उन्हें रेड और येलो नोटिस देने के बाद उन्हें रेड और येलो रंग का कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही हिदायत भी दी गई कि यदि होली और रंग पंचमी के दिन क्षेत्र में उत्पात मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी."
2000 से ज्यादा जवान तैनात
इंदौर और महू में होली और रंगपंचमी पर 2000 से भी ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीएम भी मौजूद रहेंगे. ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल फील्ड में मौजूद रहेगा. इंदौर में 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स तैनात की गई हैं. वहीं संवेदनशील इलाकों में 40 जगह फिक्स प्वाइंट्स तय किए गए हैं. गुरुवार शाम से ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है.
ड्रोन से निगरानी
महू और इंदौर दोनों जगहों पर होली और रंगपंचमी पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. हर जोन में 2-2 ड्रोन से नजर रखी जा रही है. इधर पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है. घरों की छतों पर भी नजर रखी जाएगी. बता दें कि महू में गुरुवार को 21 स्थानों पर होलिका दहन होगा.
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू