भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में कमाल कर दिया. धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में अश्विन की बॉलिंग का जादू देखने को मिला. पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले इस बॉलर ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया. इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे. वहीं, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाकर 259 रन की बढ़त ली. दूसरी पारी में अंग्रेजों की शुरुआत खराब रही है.
अश्विन ने बरपाया कहर
अश्विन ने मैच के तीसरे दिन गजब की बॉलिंग की. उन्होंने दूसरी पारी में बेन डकेट, जैक क्राउली और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया. डकेट को उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने जैक क्राउली को सरफराज खान के हाथों कैच करा दिया. वह यहीं नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने इंग्लिश कप्तान को भी अपना शिकार बनाया. बेन स्टोक्स 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए.
अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
अश्विन ने स्टोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वीं आउट किया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले बॉलर बन गए. अश्विन ने इस मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने अपने करियर में वेस्टइंडीज को डेसमंड हेन्स को 16 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट किया था.
कपिल से इस मामले में भी आगे हुए अश्विन
अगर टेस्ट क्रिकेट की ही बात करें तो अश्विन ने स्टोक्स को 13वीं बार पवेलियन भेजा है. वह टेस्ट में किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले इंडियन बॉलर बन गए. अश्विन ने इस मामले में भी कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है. पूर्व भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के मुदस्सर नजर ने टेस्ट में 12 बार आउट किया था. अश्विन ने डेविड वॉर्नर को 11 बार पवेलियन भेजा है. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को 11 बार आउट किया है.
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा