भारतीय हल्के टैंक ने विभिन्न रेंज में सटीक फायरिंग कर रचा इतिहास
भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। देश के स्वदेशी हल्के टैंक ने सटीकता के साथ 4,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर विभिन्न दूरी पर कई राउंड फायर करके कीर्तिमान रचा है।
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बनाया गया यह टैंक रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के पथ पर बढ़ते भारत की शक्ति का प्रमाण है। इसका वजन सिर्फ 25 टन है, जो टी-90 जैसे भारी टैंकों का आधा है। इससे पहले इस टैंक का सितंबर में रेगिस्तानी वातावरण में परीक्षण किया गया था।
कई राउंड फायरिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल की
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और प्राइवेट कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने इस टैंक को विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, भारतीय हल्के टैंक ने 4200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर लगातार सटीक परिणामों के साथ विभिन्न रेंजों पर कई राउंड फायरिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक के सफल परीक्षणों पर डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन), थलसेना, वायुसेना और एलएंडटी को बधाई दी है।
चीन ने इस क्षेत्र में इसी तरह के टैंकों को तैनात कर रखा है
डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने एलएंडटी सहित पूरी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। भारतीय सेना 350 से अधिक हल्के टैंक तैनात करने पर विचार कर रही है। इनमें से अधिकतर टैंकों को अधिकतर को पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। चीन ने इस क्षेत्र में इसी तरह के टैंकों को तैनात कर रखा है।
सुखोई-30 लड़ाकू विमानों और के-9 होवित्जर के लिए परियोजनाओं को मंजूरी
रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया मुहिम के तहत सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने गुरुवार को वायु सेना के लिए 12 सुखोई-30 एमकेआइ लड़ाकू विमानों और सेना के लिए 100 के-9 वज्र स्वचालित होवित्जर के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं को सीसीएस द्वारा मंजूरी दे दी गई है और सुखोई-30 एमकेआइ जेट के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। वायु सेना के लिए 12 एसयू-30 एमकेआइ जेट विमानों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा उसके नासिक संयंत्र में किया जाएगा और इसकी लागत लगभग 13 हजार करोड़ रुपये होगी। ये उन विमानों का स्थान लेंगे जो पिछले कई वर्षों में नष्ट हो गए हैं। गुजरात के हजीरा संयंत्र में लार्सन एंड टूब्रो 100 के-9 स्वचालित होवित्जर बनाएगी।
लार्सन एंड टूब्रो को इन तोपों का दोबारा आर्डर मिला
लार्सन एंड टूब्रो को इन तोपों का दोबारा आर्डर मिला है। 100 तोपों को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। कंपनी ने होवित्जर में स्वदेशी उपकरणों को बढ़ा दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो को मिली दो परियोजनाओं से उनकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में छोटे और मध्यम फर्मों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। होवित्जर तोपों को रेगिस्तानी क्षेत्र के साथ-साथ लद्दाख इलाके में चीनी सीमा पर भी तैनात किया जाता है।
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
फिल्म को लेकर केरल की राजनीति गरमाई
T20 World Cup 2026: धोनी की एक सीख से बदली शिवम दुबे की कहानी, शॉर्ट गेंदों पर छक्कों का खोला राज
विपक्ष पर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
सत्ता समीकरण साधने में क्यों कारगर मानी जाती है ‘सेटिंग’?
PAK vs NAM: ‘रमजान हमारा 12th मैन…’, पाक खिलाड़ी शादाब खान का बयान सुन माथा चकरा जाएगा!
चाहत में पागलपन या सोची-समझी साजिश? मर्डर केस में बड़ा खुलासा
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
Bangladesh: बकाया भुगतान विवाद पर स्पाइसजेट के लिए बांग्लादेश का एयरस्पेस बंद, लंबा रूट लेने को मजबूर उड़ानें
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज