87 के स्तर की ओर रुपया: इजरायल-ईरान संघर्ष से भारतीय मुद्रा संकट में, निवेशकों की बढ़ी चिंता
Israel-Iran Tension: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है. इसका असर भारतीय रुपये पर भी पड़ रहा है. मुद्रा विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव बढ़ेगा. ये जल्द ही 87 के स्तर को पार कर सकता है. अगर रुपया इस स्तर के पार जाता है, तो यह इस साल मार्च के बाद पहली बार इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
जून में 1.2 फीसदी कमजोर हुआ रुपया
इजरायल-ईरान के बीच तनाव शुरू होने से रुपये में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई है. 12 जून को तनाव बढ़ने से पहले घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.6038 पर कारोबार कर रही थी और 20 जून को बंद होने पर डॉलर के मुकाबले 86.5900 पर आ गई. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, जून में अब तक रुपया 1.2 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि इससे पहहले 2025 में यह 1.1 फीसदी की गिरावट झेल चुका है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रुपया 86.00 से 87.50 के दायरे में कारोबार करेगा. रुपया 87.50 का स्तर भी पार कर सकता है.
क्यों बढ़ रही है रुपये की बेचैनी?
इज़रायल और ईरान के बीच तनाव ने नया मोड़ ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी डिफेंस विमानों ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें तेहरान का अहम परमाणु स्थल फोर्डो यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट भी शामिल है. यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर सीधा हमला किया है. इस कदम से ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है. इस तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जो भारत जैसे देश के लिए चिंता का सबब है.
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का 85 फीसदी से ज्यादा आयात करता है. रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी भारत के चालू खाता घाटे को जीडीपी के 0.3 फीसदी तक बढ़ा सकती है और महंगाई को हवा दे सकती है. तेल आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने से रुपये पर और दबाव पड़ता है.
क्या करेगा रिजर्व बैंक?
रुपये में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हस्तक्षेप की संभावना बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई रुपये की अस्थिरता को नियंत्रित करने की कोशिश कर सकता है. जानकारों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव के अलावा रुपये की चाल पर विदेशी निवेश का प्रवाह भी अहम भूमिका निभाएगा. अगर विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकालते हैं, तो रुपये पर दबाव और बढ़ सकता है.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट