रोहित, विराट सहित भारतीय क्रिकेट टीम ने जमकर किया अभ्यास
चेन्नई । बांग्लादेश के खिलाफ यहां 19 सितंबर से शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने नये मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरु किया। गंभीर का लक्ष्य जीत से सीरीज की शुरुआत करना रहेगा। अभ्यास सत्र में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली सहित तकरीबन सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस अभ्यास सत्र का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें कहा है कि हमारी तैयारी जोर शोर से जारी है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और यश दयाल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इसलिए पहले टेस्ट में सभी की नजरें इन दोनो पर रहेंगी। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कार हादसे के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए दिखेंगे। विराट भी साल की शुरुआत में हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार टेस्ट प्रारूप में नजर आयेंगे। वह अपने बेटे अकाय के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका दौरे पर कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर फॉर्म हासिल करना रहेगा।
वहीं फिट नहीं होने के कारण इंग्लैंड सीरीज के अधिकांश मैचों से बाहर रहने के बाद केएल राहुल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज बुमराह भी ब्रेक से लौट आए हैं। वह तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और यश् दयान रहेंगे। इस सीरीज में स्पिन की जिम्मेदारी आर अश्विन, रविन्द्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के पास रहेगी। ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल