विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत शीर्ष पर बरकरार
ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में कंगारुओं ने तीन विकेट से जीत हासिल की। 279 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। एक वक्त टीम ने 34 रन पर चार विकेट और 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के बीच हुई 140 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।मार्श 80 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कैरी ने 98 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 32 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से जीत दर्ज करने में मदद की। कंगारुओं की इस जीत से कुछ समय पहले तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमाए बैठी न्यूजीलैंड की टीम अब तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। पहले उसे भारत ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पहले से दूसरे पायदान पर खिसकाया और अब ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। ऑस्ट्रेलिया अब खुद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, इस मैच से भारत के शीर्ष स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा।विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की मौजूदा अंक तालिका की बात करें तो भारत का अंक प्रतिशत 68.51 है और वह पहले स्थान पर काबिज है। उसने अपने नौ में से छह मुकाबले जीते हैं और दो में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के 74 अंक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड पर दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 62.50 हो गया है। कंगारुओं ने अभी तक 12 टेस्ट खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है। तीन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसने अभी तक छह टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। दो में कीवी टीम को हार मिली है। कीवी टीम 36 अंक और 50 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर लुढ़क गई है।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा