भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
भारत-पाकिस्तान के बीच ओमान के अल अमरत में 19 अक्टूबर में इमर्जिंग एशिया कप T20 में आमने-सामने होंगी। इस बार ये टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक ओमान के अल अमरत में खेला जा रहा है, जिसमें ये टूर्नामेंट का छठा संस्करण हैं। इस बार इमर्जिंग एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की ए टीम के अलावा हॉन्ग कॉन्ग, ओमान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई की टीम भी हिस्सा ले रही है। भारतीय ए टीम को इस बार टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में जगह मिली है जिसमें उसके साथ पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान की टीम हिस्सा है।
तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम की पहली चुनौती
इमर्जिंग एशिया कप T20 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले के साथ करेगी। ये मैच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसमें मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय ए टीम के ये लिए इस टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तानी ए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मोहम्मद संभालते हुए नजर आएंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करेंगी। भारतीय ए टीम को पिछली बार इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 128 रनों की हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मैच में जीत हासिल कर हिसाब बराबर करने पर होंगी।
भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की ए टीम के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी तो वहीं इस मुकाबले का फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं जिसमें ये मैच स्टार स्पोर्ट्स 1 पर आएगा।
ऑनलाइन मैच का सीधा प्रसारण
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण ऑनलाइन फैंस फैनकोड की एप और ब्राउजर दोनों पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड की एप पर ये मैच देख सकते हैं।
भारत-पाकिस्तान का स्क्वाड
भारत - तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुज रावत, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, आकिब खान, वैभव अरोड़ा, रसिख सलाम, साई किशोर, राहुल चाहर।
पाकिस्तान - मोहम्मद हारिस (कप्तान), अब्बास अफरीदी, कासिम अकरम, अहमद दानियाल, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद इमरान, हसीबुल्लाह खान, यासिर खान, जमान खान, अराफात मिन्हास, सुफियान मोकिम, मेहरान मुमताज, अब्दुल समद, ओमैर यूसुफ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल