फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर में भारत-कुवैत आमने-सामने
भारतीय फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को फीफा विश्वकप क्वालिफायर में कुवैत के खिलाफ साल्ट लेक स्टेडियम पर उतरेगी तो उस पर दोहरी भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा होगा। एक तो यह दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, दूसरा टीम को विदाई के तोहफे में हर हाल में जीत चाहिए होगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। दोनों की फीफा रैंकिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। भारत 121वें और कुवैत 139वें स्थान पर है। यहां मिली जीत भारतीय फुटबॉल की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। भारत जीतने पर पहली बार विश्वकप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंच सकता है और 150 अंतरराष्ट्रीय मैच में 94 गोल करने वाले छेत्री के लिए इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है।छेत्री इस मैच को अपना अंतिम मैच मानकर दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं। छेत्री कहते हैं कि वह संन्यास की घोषणा पहले कर चुके हैं और अब उनका ध्यान सिर्फ कुवैत के मैच पर है। संन्यास की बात खत्म हो चुकी है। संन्यास के बाद साथी खिलाडिय़ों से मिले हुए उन्हें 20 दिन हो चुके हैं। डे्रसिंग रूम में इस बारे में कोई बात नहीं होती है। छेत्री बीते वर्ष सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से और विश्वकप क्वालिफायर के पहले मैच में इस टीम को हराने में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके हैं। एक लाख दर्शकों के बीच वह यहां भी ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े