31 मार्च को दिल्ली में ताकत दिखाएगा इंडिया गठबंधन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। इसी क्रम में 31 मार्च को इंडिया ब्लॉक की महारैली होगी। इसमें रैली में मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, शरद पवार शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इस रैली में इंडिया ब्लॉक के 13 सहयोगी दल शामिल होंगे। रैली में इंडिया बठबंधन का बैनर लगा होगा। इस पर तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा लिखा होगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली को संबोधित करेंगी। दिल्ली पुलिस ने रैली की परमिशन दे दी है। इस रैली में मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी (कांग्रेस), शरद पवार (शरतचंद्र पवार), उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे (यूबीटी), अखिलेश यादव (सपा), तेजस्वी यादव (आरजेडी), डेरेक ओ ब्रायन (टीएमसी), टी शिवा (डीएमके), फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन (जेएमएम), सीताराम येचुरी (सीपीएम), डी राजा (सीपीआई), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल) और फॉरवर्ड ब्लॉक के जी देवराजन भी रैली में शामिल होंगे।
हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, इसमें कहा कि देश के अंदर जिस तरह प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश में लोकतंत्र की हत्या कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, उससे देश में संविधान और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में आक्रोश है। ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बात नहीं है।
चुनाव से पहले बड़ी रैली
विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा कि देश में एक-एक करके संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री एजेंसी का इस्तेमाल करके, विधायक खरीदकर, विपक्ष को खरीदकर, फर्जी मुकदमे कर गिरफ्तारी की साजिश हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक इंडिया गठबंधन के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली और देश में प्रदर्शन जारी हैं। आगामी दिनों में प्रदर्शन जारी रहेंगे।
ये नेता रहेंगे मौजूद
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत भारत के शीर्ष नेता 31 मार्च को रामलीला मैदान में आप की आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होंगे। राय ने कहा कि आप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में रविवार को रामलीला मैदान में 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति मिल गई है।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके