रायपुर में IND vs NZ T20 का क्रेज, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया है। रायपुर T20 मैच को लेकर खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिसंबर में हुए एक दिवसीय मुकाबले के दौरान जिस तरह का जोश नजर आया था, उससे कहीं ज्यादा क्रेज इस बार टी-20 मैच को लेकर दिख रहा है।
क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जोड़ी मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। टी-20 प्रारूप में तेज रन, चौके-छक्के और रोमांचक पल देखने की उम्मीद में फैंस पहले से ही स्टेडियम पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं।
इस बार टिकट व्यवस्था को लेकर भी लोगों में संतोष नजर आ रहा है। पिछले मैच में टिकट को लेकर अव्यवस्था और निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों को आसानी से टिकट मिल गए। टिकट मिलते ही युवाओं में खुशी साफ झलक रही है और मैच के दिन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
क्रिकेट प्रेमी महेश्वर साहू ने बताया कि जैसे ही टिकट उपलब्ध होने की जानकारी मिली, उन्होंने पहले से सभी जरूरी विवरण तैयार रखे थे। समय होते ही उन्होंने टिकट बुक कर लिया। वहीं संदीप ने कहा कि इस बार वे पत्नी और दोस्तों के साथ स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाएंगे। पिछली बार टिकट न मिलने की कसक इस बार खत्म हो गई है।
कॉलेज छात्र अविनाश का कहना है कि टी-20 फॉर्मेट युवाओं का पसंदीदा है, क्योंकि कम समय में भरपूर रोमांच देखने को मिलता है। वे खासतौर पर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर उत्साहित हैं।
व्यापारी वर्ग भी रायपुर T20 मैच को लेकर खुश है। उनका मानना है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से शहर में रौनक बढ़ती है और होटल, रेस्टोरेंट व परिवहन व्यवसाय को भी फायदा होता है। रायपुर में लगातार अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
देश दहशत फैलाने की साजिश नाकाम? ISI लिंक केस में NIA की एंट्री
राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामला: कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
चोरी की कोशिश पड़ी भारी, पैर तुड़वाकर फरार हुआ चोर