कोयला खदान में बढ़ा चोरी व हादसे का खतरा
कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में निजी पैच के संचालित क्षेत्र से लगे अवैध रूप से बने रास्तों से खदान में प्रवेश का खतरा बढ़ गया है। जिस पर प्रबंधन ने चिंता जाहिर करते हुए ठेका कंपनी को मार्ग बंद कराने पत्र लिखा है।
एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में कोयला उत्पादन व उठाव से संबंधित भारी-भरकम वाहनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में अनाधिकृत प्रवेश से हादसे का खतरा रहता है। साथ ही चोरी की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसी कड़ी में परियोजना के नीलकंठ ए व बी तथा गोदावरी पैच के संचालित क्षेत्र से लगे परिसीमन में अवैध रूप से बने रास्तों को बंद करने ठेका कंपनियों को नोडल सुरक्षा अधिकारी व प्रबंधक कार्मिक ने पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि टीएसआर के द्वारा शिकायत मिली है कि उक्त संचालित पैच से लगे परिसीमन में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा किसी भी प्रकार का अवैध रास्ता बनाया जाता है तो रास्ते को बंद करने का अनुरोध करने पर भी त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती। जिससे खदान परिसर में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा आसानी से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
पत्र में कहा गया है कि खान अधिनियम के तहत खदान में बाहरी लोगों का अवैध रूप से प्रवेश सख्त मना है। यह खान अधिनियम के तहत अपराधिक श्रेणी में आता है। खदान में एचईएमएम और बड़ी मशीनों का परिचालन होता है। जिससे इस तरह का अनाधिकृत प्रवेश न केवल खतरनाक है, बल्कि प्राण घातक दुर्घटनाएं भी हो सकती है। कंपनियों से कहा गया है कि अनाधिकृत रूप से प्रवेश को रोकने अधीनस्थ क्षेत्र में अवैध रास्ते बने हो तो त्वरित कार्रवाई कर इन्हें बंद किया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ कर भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं व चोरियों को रोका जा सके।
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल