इंदौर सहित देश में 40 स्थानों पर आयकर के छापे
इंदौर। आयकर (Income Tax) विभाग द्वारा इंदौर (Indore) सहित देशभर में 40 स्थानों पर छापामार ( raids) कार्रवाई की गई है। देश की महत्वपूर्ण जीआर इंफ्रा कंपनी (GR Infra Company) के कार्यालय के साथ ही उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। इसमें इंदौर में भी छापामार कार्रवाई हुई है, जो आज लगातार चौथे दिन भी चल रही है।
देश की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीआर इंफरा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। विभाग की टीमों ने उदयपुर, गुरुग्राम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कंपनी के करीब 40 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। उदयपुर में सेक्टर-11 स्थित कंपनी कार्यालय सहित करीब दस से अधिक ठिकानों पर विभाग की टीमें मौजूद हैं। आयकर अधिकारी कंपनी के दस्तावेजों, अकाउंट बुक्स और डिजिटल डाटा की गहन जांच कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में कंपनी के वित्तीय लेनदेन और संभावित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। जीआर इंफ्रा देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे कॉरिडोर और अन्य बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। कंपनी का हेडक्वार्टर उदयपुर में है, जबकि इसके कई प्रमुख कार्यालय दिल्ली-एनसीआर, गुजरात और मध्यप्रदेश में स्थित हैं। गुरुग्राम में भी आयकर विभाग की एक बड़ी टीम तैनात है, जहां मुख्य वित्तीय कार्यालय और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन विंग की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कंपनी के कुछ प्रमुख अधिकारियों से प्रारंभिक पूछताछ भी की गई है। देशभर में हुई इस छापामार कार्रवाई में इंदौर में भी बिचौली हब्सी बायपास पर स्थित एक कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की गई है। यह कार्यालय उसे कंपनी का है जो की जीआर इंफ्रा के लिए काम करती है। इंदौर के इस कार्यालय पर आज लगातार चौथे दिन भी जांच का कार्य चल रहा है। आयकर विभाग के अधिकारियों का दल राजस्थान से आया है और उसके द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी