फोर्टिसहेल्थकेयर को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
मुंबई । हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी फोर्टिसहेल्थकेयर लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिला है। इस नोटिस में कंपनी से 89.53 करोड़ रुपये के टैक्स और ब्याज जमा करने की मांग की गई है। इस रकम में 9.54 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल है। आगे इस बारे में कंपनी ने कहा कि वह इस ऑर्डर पर विचार कर रही है। कंपनी ने ये भी कहा कि आने वाले समय में वह इस पर उचित कार्रवाई करेगी। फोर्टिस हेल्थकेयर ने मार्च तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अस्पताल कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से मार्च तिमाही में फोर्टिस का मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि हेल्थकेयर प्रमुख ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 87 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर 1,656 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,384 करोड़ रुपये थी। मार्च 2023 में समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 790 करोड़ रुपये से घटकर 633 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का एबिटडा में 25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का हॉस्पिटल रेवेन्यू जो कुल आय का 80 फीसदी से अधिक है। बता दें कि रेवेन्यू 29.7 फीसदी साल-दर-साल बढ़कर 1,350 करोड़ रुपये हो गया है। डायग्नोस्टिक्स से कंपनी की आय 13.3 फीसदी घटकर 292 करोड़ रुपये हो गई। ऑक्यूपेंसी तिमाही और पूरे साल दोनों के लिए 67 फीसदी तक बढ़ गई है जो कि पिछले वित्त वर्ष में यह 59 फीसदी और 63 फीसदी था।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना