आयकर विभाग ने दी जानकारी, ITR फाइलिंग का आंकड़ा 6 करोड़ पार
व्यापार: आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि कर निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
आयकर विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "करदाताओं और कर पेशेवरों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) के मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अब भी जारी है।"
आईटीआर फाइलिंग, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए करदाताओं की सहायता के लिए, हमारा हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर काम कर रहा है। विभाग कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और ट्विटर/एक्स के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहा है। आयकर विभाग ने उन करदाताओं से भी कहा, जिन्होंने निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द इसे दाखिल करें।
आयकर विभाग ने मई में ऐसे व्यक्तियों, एचयूएफ और संस्थाओं (जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं करना पड़ता) की ओर से आकलन वर्ष (एवाई) 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए) के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर करने की घोषणा की थी।
आयकर विभाग ने यह फैसला आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म में 'संरचनात्मक और विषयवस्तु से जुड़े बदलावों' के कारण लिया था। आयकर रिटर्न फॉर्म्स की अधिसूचना अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में जारी की गई थी। आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर फॉर्म में किए गए बदलावों के साथ-साथ आईटीआर फाइलिंग सुविधाओं और बैक-एंड सिस्टम में भी बदलाव किए जाने की जरूरत थी।
पिछले कुछ वर्षों में आईटीआर दाखिल करने में लगातार वृद्धि देखी गई है। ऐसा बढ़ते अनुपालन और कर आधार के विस्तार के कारण है। निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए, 31 जुलाई, 2024 तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे, जबकि निर्धारण वर्ष 2023-24 में यह संख्या 6.77 करोड़ थी। इसमें साल-दर-साल आधार पर 7.5 प्रतिशत हुई है।
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन