अमेरिका में भारत से तेज बढ़ रही कंपनियों की आय
नई दिल्ली । अमेरिका में भारत में कंपनियों का मुनाफा तो तेजी से बढ़ रहा है मगर आय में बढ़ोतरी के मामले में तो देश की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियां अमेरिका की सूचीबद्ध कंपनियों से पीछे दिखाई देती हैं। दिसंबर 2023 में समाप्त 12 महीनों के दौरान एसएंडपी 500 कंपनियों की कुल आय एक साल पहले के मुकाबले 6.2 फीसदी बढ़ी मगर डॉलर में बीएसई 500 सूचकांक में शामिल कंपनियों की कुल आय महज 4.6 फीसदी बढ़ी। इसके विपरीत दिसंबर 2023 तिमाही में एसएंडपी 500 कंपनियों का कुल मुनाफा 14.1 फीसदी बढ़ा मगर इसी दौरान बीएसई 500 कंपनियों के कुल मुनाफे में एक साल पहले के मुकाबले 17.4 फीसदी की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार एसएंडपी 500 कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 में समाप्त 12 महीनों के दौरान बढ़कर 1,782.3 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 1,561.5 अरब डॉलर ही था। इसी अवधि में बीएसई 500 सूचकांक में शामिल भारत की शीर्ष कंपनियों का मुनाफा एक साल पहले के 119.3 अरब डॉलर से बढ़कर 141.3 अरब डॉलर रहा। दूसरी ओर एसएंडपी 500 सूचकांक में शामिल कंपनियों की कुल आय दिसंबर 2023 में समाप्त 12 महीनों के दौरान 16,813.4 अरब डॉलर हो गई, जो एक साल पहले 15,835 अरब डॉलर ही थी। इसी दौरान बीएसई 500 सूचकांक में शामिल कंपनियों की कुल आय बढ़कर 1,525.6 अरब डॉलर हो गई, जो एक साल पहले 1,458.1 अरब डॉलर थी। यह विश्लेषण एसएंडपी 500 और बीएसई 500 सूचकांक में शामिल कंपनियों के तिमाही राजस्व और मुनाफे पर आधारित है। संबंधित तिमाही में रुपये और डॉलर की औसत विनिमय दर का इस्तेमाल कर भारतीय कंपनियों के आंकड़े डॉलर में बदले गए हैं। चार तिमाहियों के आंकड़े जोड़कर 12 महीने के आंकड़े निकाले गए हैं। आंकड़े यह भी बताते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में कोई आम कंपनी भारत में अपनी जैसी कंपनियों से ज्यादा मुनाफा दे रही है। एसऐंडपी 500 कंपनियों का मुनाफा 2023 में औसतन 10.6 फीसदी रहा। बीएसई 500 कंपनियों का औसत मुनाफा इसी दौरान 9.3 फीसदी ही था।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को