सैमसन को अंतिम ग्यारह में शामिल करें : श्रीसंत
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अब तक टी20 विश्व मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला है। ऐसे में अब उन्हें सुपर आठ के मैचों में अंतिम ग्यारह में जगह देनी चाहिये। श्रीसंत के अनुसार सैमसन को शिवम दुबे की जगह पर भी शामिल किया जा सकता है। सैमसन के आने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। वह एक अच्छे विकेट और फील्डर हैं। इसके साथ ही वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारी खेल सकते हैं।
सैमसन को अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रुप से हो रहे विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है पर अब तक उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला है। सैमसन को आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के चलते टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे पर न्यूयॉर्क की कठिन पिच पर विफल रहे। विश्व कप के पहले तीन मैचों के दौरान सैमसन और युवा यशस्वी जयसवाल को भी बाहर ही बैठना पड़ा था।
श्रीसंत ने कहा कि अगर प्रबंधन विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना नई सलामी जोड़ी तैयार करता है तो यशस्वी को उतारा जा सकता है। साथ ही कहा कि यशस्वी के आने से रोहित को आक्रामक खेलने का अवसर मिल जाएगा क्योंकि उन्हें पता रहेगा कि आगे कोई परेशानी होने पर विराट हालात को संभाल सकते हैं। श्रीसंत ने हालांकि माना कि कोई भी विजयी संयोजन को बदलना नहीं चाहता। मैं जानता हूं कि कोच राहुल द्रविड़ कठिन फैसले लेते हैं। यशस्वी को शिवम दुबे की जगह पर भी टीम में जगह मिल सकती है।
साथ ही कहा कि सैमसन के आने से टीम की बल्लेबाजी और परत जोड़ेगी। वह अच्छे विकेटकीपर होने के साथ ही फील्डर भी हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा के साथ सैमसन को टीम में जगह दी जा सकती है।
श्रीसंत का मानना है कि ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की जगह पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण क्षणों में मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी योग्यता साबित की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम