पटना में बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, चाचा की मौत
पटना,। लोकसभा चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना में आपराधिक गतिविधियां थकने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यापारी और उसके भतीजे को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चाचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और भतीजे की हालत नाजुक है।
मिली जानकारी के अनुसार मनेर के ब्रह्मचारी पोखर निवासी देव कुमार अपने भतीजे बिट्टू कुमार के साथ शनिवार की रात 11 बजे ईंट भट्ठा से वापस घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठै अपराधियों ने चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। अपराधियों ने एक के बाद एक लगभग छह राउंड से अधिक फायरिंग की। इस घटना में चाचा देव कुमार को दो गोलियां लगी वहीं एक गोली उसके भतीजे बिट्टू को लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी सातों अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल चाचा-भतीजे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देव कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ईंट भट्टा मालिक देव कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस में भेज दिया है1 घायल भतीजे ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि गोली मारने वाले वो लोग हैं जिनसे उनकी उनसे रंजिश चल रही है। सिटी एसपी पश्चिम ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मालूम हो कि पिछले साल देव कुमार के भाई अरुण कुमार की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो साल के अंदर परिवार में यह दूसरी घटना है इससे परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद