कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप-नरेन्द्र मोदी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जो चीजें बच गई थीं उसमें वामपंथी हावी हो गए। पुरानी कांग्रेस दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। कांग्रेस जिसको टिकट दे रही है वह अगले दिन कांग्रेस छोड़ दे रहा है। उन्होंने कहा कि सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। इन लोगों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे। यूपी में फ्लॉप हो चुकी दो लड़कों की फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। मुझे समझ नहीं आता कांठ की हांडी कितनी बार चढ़ाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिमी यूपी में दूसरी बार चुनावी रैली की। शहर के दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में आयोजित विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन जीतने के लिए नहीं एनडीए गठबंधन को 400 सीटों से कम पर रोकने के लिए लड़ रही है। भ्रष्टाचारी एक जुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब जो कांग्रेस है उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश निर्माण का विजन। कांग्रेस आज के भारत की आशाओं, आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस दशकों में नहीं कर पाई वह काम एनडीए सरकार ने दस साल में किया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी।
पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए 10 वर्ष पूर्व चुनावी सभा के लिए यहां आए थे। उस समय देश घोर निराशा से गुजर रहा था। उस समय गारंटी दी थी देश झुकने नहीं दूंगा। हर परिस्थिति को बदलने का संकल्प दिया था। आस्था को विश्वास में बदलने का भरोसा दिया था। आपने आस्था में कोई कमी नहीं रखी, तो मोदी ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। भारत दुनिया में 11 वें नंबर की ताकत था। देश को पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना दिया है। कांग्रेस ने देश की छवि कमजोर बनाकर रख दी थी। भाजपा के राज में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका में भारत का डंका बज रहा है। 140 करोड़ लोगों के वोट के कारण ही हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। देश के हर कोने से एक आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार....। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में देशवासी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र नीति पर चलती है। भाजपा से लोग सत्ता से नहीं, बल्कि मिशन के लिए जुड़ते हैं।
पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं, हमारा मिशन है। गरीब को पक्का घर, गरीब को शौचालय बनवाना भाजपा का संकल्प है। मुफ्त राशन दिया। भाजपा में गरीब को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। 25 करोड़ लोग 10 वर्ष में गरीबी से बाहर निकल आए हैं। कांग्रेस सरकार कई दशकों में यह नहीं कर पा रही थी। पूरा देश कह रहा है चार जून भाजपा सराकार। कांग्रेस की जितने वर्ष सरकार रही, कमीशन खाने को रही। पीएम ने कहा कि किसान की जरूरतों को लेकर सरकार संवेदनशील है। अकेले सहारपुर में तीन लाख किसानों से ज्यादा खातों में 860 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। दुनिया के कई देशों में यूरिया का एक बोरा तीन हजार रुपये में मिलता है। किसानों को घर जाकर बताइए कि हमारे यहां 300 रुपये से कम मिल रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं। हमारे विरोधी सत्ता पाने को छटपटा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया। कड़ा कानून बनाया। मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। उनकी गरिमा को पुनः स्थापित किया है। इससे सिर्फ मुस्लिम महिलाओं का भला नहीं हुआ बल्कि उसके पूरे परिवार का भला हुआ। महिला के भाई को पिता को मां को चिंता रहती थी कि दामाद नाराज हो गया तो वह तीन तलाक दे देगा। तीन तलाक का कानून खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को नहीं पूरे मुस्लिम परिवार को हमने बचा लिया। इसके लिए आने वाली सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आर्शीवाद देती रहेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आपको अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। पिछले तीन चुनाव में जितना मतदान हुआ है उससे अधिक मतदान कराना है। पिछले तीन चुनाव में जितने वोट भाजपा को मिले हैं, उससे ज्यादा वोट भाजपा को दिलवाना है। उन्होंने रैली में आए हुए लोगों से पूछा कि घर-घर जाएंगे, बूथ जीत कर लाएंगे। मेरी आपसे अपेक्षा है कि इन दोनों सीट के सभी बूथों पर जीत कर दिखाना है। इतनी गर्मी में मतदान अधिक हो यह हम सब की जिम्मेदारी है। धूप कितनी ही तेज क्यों ना हो हमने सुबह-सुबह ही मतदान करवाना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई