कल्पना मिश्रा मौत मामले में प्रदर्शन का असर, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश
रीवा: गांधी स्मारक चिकित्सालय (GMC) के स्त्री रोग विभाग में प्रसूता कल्पना मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रीवा जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी जांच (मैजिस्ट्रियल जांच) के आदेश जारी किए हैं। रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच का जिम्मा सिरमौर एसडीएम दृष्टि जायसवाल को सौंपा है। जांच अधिकारी को 30 दिवस के भीतर स्पष्ट निष्कर्षों के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय-सीमा तय की गई है।
परिजनों का धरना और प्रशासनिक हलचल
26 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान कल्पना मिश्रा (पत्नी अमित मिश्रा) एवं उनके नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही मृतका के परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। हाल ही में उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी परिजनों से भेंट कर न्याय का आश्वासन दिया था।
इन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित रहेगी दंडाधिकारी जांच
कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जांच अधिकारी निम्नलिखित बिंदुओं पर सूक्ष्म पड़ताल करेंगी:
-
उपचार व भर्ती प्रक्रिया: प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय की स्थिति, चिकित्सकीय परीक्षण, दी गई दवाएं और इलाज की संपूर्ण केस-शीट की समीक्षा की जाएगी।
-
कर्मचारियों एवं डॉक्टरों की जवाबदेही: संबंधित डॉक्टरों, ड्यूटी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, विभागाध्यक्ष (HOD), अस्पताल अधीक्षक तथा मेडिकल कॉलेज के डीन की भूमिका या संभावित लापरवाही की जांच होगी।
-
अवैध मांग के आरोप: परिजनों द्वारा अस्पताल कर्मियों पर लगाए गए अवैध लाभ (रिश्वत) मांगने के आरोपों का सत्य उजागर किया जाएगा।
-
शिशु की मृत्यु के कारण: नवजात शिशु की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी तकनीकी एवं चिकित्सीय मूल्यांकन किया जाएगा।
आदेश में उल्लेखित किया गया है कि राज्य स्तरीय तकनीकी जांच दल की रिपोर्ट को भी इस जांच प्रक्रिया में समाहित किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही प्रकरण में आगे की दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब
सोने के हार से लेकर वाहन तक बरामद, उज्जैन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा
संदिग्ध मोहम्मद नबील की कहानी आई सामने, मदरसे में पढ़ाई और देवबंद कनेक्शन
ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति से उत्साह, राजनाथ सिंह बोले- भारत का नेतृत्व दुनिया ने माना
तेंदुए के पैरों में बंधी थी रस्सी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO; रतलाम में मौत की जांच