महाराष्ट्र-गुजरात और यूपी समेत 9 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR की सुबह आज झमाझम बारिश के साथ हुई। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। IMD ने बारिश के कारण आज मुंबई और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्य शामिल है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होती रहेगी। तो आइये जानते हैं कि आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
आज इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23-26 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र ,ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और केरल और माहे में तेज बारिश होगी। इसके लिए IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। दून में भारी बारिश होने के कारण स्कलों में अवकाश किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून समेत तीन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली और मुंबई में येलो अलर्ट जारी
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने मंगलवार को अगले दो दिनों के लिए दिल्ली के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया था। बुधवार यानी तेज बारिश का दौर जारी है वहीं, शहर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई। बारिश होने के कारण दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में कहां-कहां होगी बारिश
उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, एनसीआर (गुरुग्राम, मानेसर) कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, पानीपत में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मुंबई में भी बारिश
मुंबई में भी आज मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को सुबह 1:30 बजे 4.07 मीटर की ऊंचाई पर ज्वार आने की भविष्यवाणी की है।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया