इमाद वसीम ने पीएसएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद कहा......
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 फाइनल के हीरो इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड को पीएसएल 2024 चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वसीम ने संन्यास से यू-टर्न लेने के लिए कहा कि अगर राष्ट्रीय टीम को मेरी जरुरत है तो मैं उपलब्ध हूं। इमाद ने पिछले साल नवंबर में संन्यास की घोषणा की थी।
माना जा रहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इमाद को शानदार प्रदर्शन के कारण स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। पीएसएल जीतने के बाद आईसीसी ने इमाद वसीम के हवाले से कहा कि अगर पाकिस्तान को उनकी जरुरत है तो वो उपलब्ध हैं।
इमाद ने खुलासा किया कि जब उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी तब मौजूदा टी20 इंटरनेशनल कप्तान शाहीन अफरीदी ने उनसे संपर्क किया था। इमाद ने तब तेज गेंदबाज से कहा कि वो पीएसएल के बाद अपना कोई फैसला बता पाएंगे।
इमाद वसीम ने क्या कहा
मैंने खुद अपना नाम बनाया जब पाकिस्तान के लिए खेला और मेरे देश को मेरी जरुरत है तो मैं उपलब्ध रहूंगा। अगर जरुरत नहीं, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरे रिटायर होने के बाद शाहीन ने फोन किया था, लेकिन मैंने कहा था कि पीएसएल के बाद बात करेंगे।
इमाद की वापसी की उम्मीद
इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने खुलासा किया कि वो नहीं चाहते कि इमाद वसीम राष्ट्रीय टीम से दूर हो। शादाब ने बताया कि उन्होंने इमाद के संन्यास लेने के बाद उन्हें फोन किया था। ऑलराउंडर ने कहा कि इमाद जैसे खिलाड़ी की जरुरत है और जल्द ही वो संन्यास पर यू-टर्न लेकर राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा।
मैं चाहता हूं कि वो राष्ट्रीय टीम के लिए खेले। जब इमाद ने संन्यास लिया तो मैंने भी उनसे बातचीत की थी कि यह सही फैसला नहीं क्योंकि पाकिस्तान को उनके जैसे खिलाड़ी की जरुरत है। अगर उनसे बातचीत हुई तो उम्मीद है कि वो वापसी करेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप आ रहा है और जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया, पाकिस्तान को निश्चित ही उनकी जरुरत पड़ेगी।
इमाद वसीम का टॉप फॉर्म
इमाद वसीम 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान स्क्वाड का हिस्सा थे। मगर उन्हें 2022 में टीम से बाहर कर दिया गया। ऑलराउंडर ने पीएसएल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को मात देने में अहम भूमिका निभाई। इमाद ने फाइनल में 5 विकेट लिए और वो ये कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा