इलियाना डीक्रूज ने शेयर की बेबी कोआ की पहली तस्वीर, फैन्स ने कहा
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियान डीक्रूज इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन है। अब हाल ही में इलियाना ने बेटे के साथ वेकेशन की एक खूबसूरत वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पहली बार बेटे का चेहरा भी दिखाया है।
फैंस ने किया कमेंट
वीडियो शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन लिखा, लाइफ लेटली। वीडियो में इलियाना और उनके बेटे को बीच पर मस्ती करते और झूला झूलते हुए देखा जा सकता है। वहीं फैंस भी इलियाना के बेटे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे और कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।
एक फैन ने लिखा, बहुत ही क्यूट और प्यारा बच्चा। वहीं एक दूसरे यूजन ने लिखा, इलियाना आप बहुत खूबसूरत हैं और उतना ही प्यारा आपका बच्चा भी है। एक अन्य फैन ने लिखा, बेबी बिल्कुल मां की तरह क्यूट है। अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मारिया ने लिखा, ये बेस्ट है इलियाना।
माइकल कितना सपोर्ट करते हैं?
कोआ फीनिक्स इलियाना और उनके पार्टनर माइकल डोलन के बेटे हैं। इलियाना के बेबी अनाउंसमेंट की खबर के बाद उनकी शादी की खबरें भी आई थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था।
इंटरव्यू में इलियाना से पूछा गया था कि माइकल डोलन उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं? इसके जवाब में इलियाना ने कहा,"शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत चल रही है। यह कहना वाकई मुश्किल है कि मुझे उसके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। मुझे असल में सोचना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई जवाब देती हूं तो कुछ और होता है।
बता दें कि इलियाना को आखिरी बार दो और दो प्यार में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन गुहा ठाकुरता ने किया था। इस फिल्म में इलियाना के साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी, और सेंथिल राममूर्ति लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक्सट्रा मैरीटियल अफेयर पर आधारित थी। इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके अलावा वो साल 2012 में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'बर्फी' में नजर आईं। ये फिल्म इलियाना का बॉलीवुड डेब्यू थी।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त