हर मैच में सुधार का प्रयास करता हूं : अर्शदीप
पंजाब किंग्स टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि वह हर मैच में सुधार का प्रयास करते हैं। अर्शदीप के अनुसार वह अंतिम अंतिम ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन का प्रयास करते हैं जिससे टीम को सहायता मिल सके। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि पिछले कुछ साल में वह लगातार सुधार का प्रयास करते रहे हैं। फिर चाहे मेरा प्रदर्शन अच्छा हो या खराब मेरे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं हर मैच में अपने खेल में सुधार करूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सुधार की जरुरत हमेशा रहती है। अर्शदीप ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस बार उनकी कप्तानी में टीम पहली बार खिताब जीत सकती है।
वहीं श्रेयस के रवैये को लेकर अर्शदीप ने कहा, ‘मैंने दलीप ट्रॉफी में पहले भी अय्यर की कप्तानी में खेला है। मैंने तब भी आराम से खेला था। इसका कारण है कि श्रेयस ने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया और उन्हें अपने मुताबिक खेलने की इजाजत दी है। उन्होंने कहा, ‘उनका दृष्टिकोण ऐसा ही रहता है। वह खिलाड़ी को कड़े निर्देश देने की जगह अपने कौशल पर भरोसा करने और टीम के लिए खेलने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने प्रोत्साहित करते हैं। अर्शदीप ने कहा, ‘वह निस्वार्थ रवैये के साथ खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देते हैं। मैं वास्तव में इस मानसिकता की प्रशंसा करता हूं और खिलाड़ियों के तौर पर लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने में हम उनकी पूरी सहायता करेंगे।
अर्शदीप ने अब तक आईपीएल में 66 मैचों में 78 विकेट लिए हैं और 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि जब हालात कठिन होते हैं तो वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब टीम दबाव में होती है तब मैं रन लेकर या विकेट लेकर अपने खेल के स्तर को ऊंचा करने का प्रयास करता हूं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन न करने के कारण
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति