फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे हैदराबाद और राजस्थान
आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आज दोनों में जो भी टीम जीतेगी, वो 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी.
इस सीजन जब लीग स्टेज में इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया था. राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद ने एक रन से बाजी मारी थी. आखिरी बॉल पर राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने रोवमैन पॉवेल को आउट कर अपनी टीम को जीत दिला दी थी.
हेड टू हेड में है कांटे की टक्कर
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. राजस्थान के खिलाफ अब तक हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं. वहीं राजस्थान को भी 9 मैच में जीत मिली है. एक बार फिर दोनों टीमों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहती है. गेंद जब पुरानी हो जाती तो यहां रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. दरअसल, गेंद रुक कर आने लगती है. यहां बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं. हालांकि, ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- टॉम कोहलर-कैडमोर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर: शिमरन हेटमायर/नंद्रे बर्गर.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश कुमार रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत और टी नटराजन इम्पैक्ट प्लेयर: वाशिंगटन सुंदर
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?