भारत में कैसे अप्लाई करें International Driving License
नई दिल्ली। अगर आप Foreign Trip प्लान कर रहे हैं और विदेश में भी खुद गाड़ी ड्राइव करना चाहत हैं, तो आपको International Driving License की जरूरत होगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन प्राधिकरण द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। आइए, इसे बनवाने के नियम और प्रोसेस के बारे में जान लेते हैं।
क्या कहते हैं नियम?
व्यक्ति के पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
व्यक्ति के पास वैध पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए।
आवेदन करने वाला व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक आयु का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन 10 देशों में India Driving License के साथ कर सकते हैं ड्राइविंग, Foreign Trip से पहले जान लीजिए नियम
किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत?
- आपके पास फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए
- वैध ड्राइवर लाइसेंस की प्रति
- पासपोर्ट और वीजा की एक प्रति
- सत्यापन के लिए डुप्लिकेट हवाई टिकट
- भारतीय नागरिकता का प्रमाणित प्रमाण
- पते के प्रमाण की प्रति
- आयु प्रमाण के दस्तावेज
- आवेदन का प्रोसेस
आवेदक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइट पर आईडीपी के लिए आवेदन कर सकता है या सीधे अपने संबंधित आरटीओ से अनुमति प्राप्त कर सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से स्टेप फॉलो करने हैं।
आईडीपी के लिए सबसे पहले आपको Form 4A और 1A भरना होगा। फॉर्म 4ए एक प्रमाणपत्र है, जो बताता है कि आवेदक एक सक्षम राइडर है। वहीं, फॉर्म 1ए आवेदक व्यक्ति की मेडिकल फिटनेस स्थिति बताता है। इन फॉर्मों को MoRTH वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या संबंधित स्थानीय RTO से प्राप्त किया जा सकता है।
शुल्क के साथ सभी दस्तावेज जमा करें
फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए भरने के बाद अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान, आयु और आवासीय प्रमाण के सभी विवरण प्रदान करें। ये विवरण आपके पास मौजूद कानूनी दस्तावेजों पर उल्लिखित जानकारी के अनुसार सही होने चाहिए। दस्तावेज और फॉर्म जमा करते समय आपको 1,000 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।
ड्राइविंग टेस्ट दें
जैसे आपको भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय ड्राइविंग टेस्ट देना होता है, वैसे ही आपको आईडीपी के लिए भी ड्राइविंग टेस्ट देना होगा और उसमें पास होना जरूरी है। यदि आप सफल होते हैं, तो एक हफ्ते के अंदर आपके पास International Driving Permit मिल सकता है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा