लीड्स में इंग्लैंड ने भारत को कैसे हराया
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने 24 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी, जबकि मेहमान टीम ने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी की थी। इंग्लैंड ने 371 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। यह लीड्स में पिछले 77 सालों में सबसे सफल रन चेज रहा। इससे पहले 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन का पीछा किया था।
भारत को पहले टेस्ट मैच में हराने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सारे कारण बताए जिसकी वजह से टीम इंडिया को उनकी टीम ने हराया।
बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद क्या कहा?
बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली रोमांचक जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि यहां हमारी कुछ अच्छी यादें हैं, और ये एक और उसमें जुड़ गई है। एक बेहतरीन टेस्ट मैच का हिस्सा बनना, आखिरी दिन एक बड़ा स्कोर चेज करना। आपको पता नहीं होता कि एक भी गेंद फेंके जाने से पहले क्या होगा, आप वही विकल्प चुनते हैं जो आपको सबसे अच्छा लगता है।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। टॉस के फैसले पर स्टोक्स ने कहा, " हमने सोचा कि हमें जीत के लिए सबसे अच्छा मौका क्या देगा, जब हमने गेंदबाजी करने का फैसला किया। विरोधी टीम को भी अच्छा खेलने का मौका मिलता है, हमने पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी की, भारत ने भी पहले दिन अविश्वसनीय रूप से खेला। मुझे नहीं लगता कि मुझे कभी भी कोई अलग फैसला लेना चाहिए था।" - बेन स्टोक्स
साथ ही स्टोक्स ने बेन डकेट और क्रॉली की शुरुआती साझेदारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डकेट अविश्वसनीय था, ओपनिंग करना और चेज करना मुश्किल होता है। क्रॉली के साथ उसकी साझेदारी ने हमें शानदार शुरुआत दी। जिस तरह से जैक संयमित रहा और 60 रन बनाए, वह भी महत्वपूर्ण था।
उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य का पीछा करने से आत्मविश्वास मिलता है, लेकिन यह तय नहीं है कि हमेशा ऐसा ही होगा। स्टोक्स ने इस जीत को श्रृंखला की शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, " लक्ष्य का पीछा करना आपको आत्मविश्वास प्रदान करता है। सीरीज की शुरुआत शानदार हुई है। जीत में कई सारे लोगों का योगदान है। लंबे समय से मैदान में थे। हर सत्र में हम इस मानसिकता के साथ मैदान में उतरे कि हम मैच का रुख बदल देंगे। टंग (जोश टंग) का स्पेल भी निर्णायक रहा।" - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड कप्तान)
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय