चारों ओर भयावह मंजर...
मंगलवार की रात दुर्ग के कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बुधवार को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीरें देखने को मिलीं। घटनास्थल पर कहीं रोटी, कहीं सब्जी तो कहीं पराठे बिखरे पड़े थे। जगह-जगह खून ही खून दिख रहा था। मृतकों और घायलों का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। ये दर्दनाक और भयावह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी आठ बजे छुट्टी होने के बाद बस में सवार होकर अपने घर जाने के लिए निकले थे, तभी कुछ दूर जाकर बस सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और खाई में जा गिरी।
केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 लोग सवार थे।
बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। वे लगभग 20 वर्षों से इसी समय निकल रहे हैं लेकिन आज बस फिसल गई और खाई में गिर गई। एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जिसके कारण ऐसा हुआ।
इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव