होंडा कार्स इंडिया ने रयुटो शिमिज़ु को बनाया नया निदेशक
नई दिल्ली । होंडा कार्स इंडिया ने रयुटो शिमिज़ु को कंपनी का नया डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल) नियुक्त किया है। उन्हें युइची मुराता की जगह नियुक्त किया गया है। बता दें कि युइची मुराता ने होंडा मैक्सिको के अध्यक्ष का पद संभाला है। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि शिमिज़ु 25 वर्षों से अधिक समय से होंडा के साथ जुड़े हैं। वह कंपनी के लिए जापान, चीन और थाईलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काम कर चुके हैं। होंडा कार्स इंडिया में शामिल होने से पहले वह 2021-2023 तक होंडा ऑटोमोबाइल (थाईलैंड) कंपनी लिमिटेड में व्यावसायिक नियोजन कार्यालय के प्रभारी थे। जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड अपनी भविष्य की विकास रणनीति के तहत अपने प्रमुख बाजार भारत में निवेश करना जारी रखेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने वाहनों के विद्युतीकरण में तेजी लाएगी। कंपनी का लक्ष्य 2050 तक कॉर्बन निरपेक्षता हासिल करने का है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। होंडा मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशीहिरो मिबे ने कंपनी के मुख्यालय में भारतीय पत्रकारों से कहा कि वैश्विक स्तर पर होंडा अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ और सहयोग के लिए तैयार है। लेकिन यह गठजोड़ परिवहन के क्षेत्र में सभी के लिए लाभ का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति 2050 तक कार्बन निरपेक्षता हासिल करने की है। इसके लिए हमने 2030-35 और 2040 के लिए लक्ष्य तय किए है। होंडा के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। यह ऐसा बाजार है जहां कार और दोपहिया दोनों में विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। भारत में अपने परिचालन के पुनर्गठन के साथ होंडा ने इस साल जून में वर्ष 2030 तक देश में अपने पूर्ण इलेक्ट्रिक मॉडल सहित पांच नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) उतारने की योजना की घोषणा की थी। कंपनी भारत में अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि वहां यात्री वाहन खंड में एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को