मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
देश में तीसरी बार सत्ता में काबिज केंद्र सरकार देश के कई राज्यों में सुरक्षा की स्थिति को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। दरअसल कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कई जगहों पर हमला किया था। जिसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की थी। जिसमें सेना और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार अब अन्य राज्यों में सुरक्षा के स्थिति को लेकर समीक्षा करने वाली है।इस कड़ी में अब केंद्र सरकार हिंसा प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति को लेकर सख्त हो गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। जिसमें केंद्र, राज्य सरकार, सेना और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि मणिपुर में पिछले 10 दिनों में कई जगहों से हिंसक घटनाएं सामने आयी थी।10 जून को कांगपोकपी जिले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना मिली थी। ये हमला तब हुआ था जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम इलाके की ओर जा रहा था। हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मणिपुर पुलिस ने इंफाल-जिरीबाम सड़क के किनारे के सिनाम गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के कब्जे वाले चार बंकरों को ध्वस्त किया था।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई