गृह मंत्री अमित शाह की गुजरात में महत्वपूर्ण बैठकें
अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं| अपनी गुजरात यात्रा के दौरान अमित शाह अहमदाबाद और गांधीनगर संसदीय क्षेत्रों में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और आधाशिला रखेंगे| 16 मई की शाम अमित शाह अहमदाबाद पहुंचेंगे और 18 मई की शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे| अमित शाह दिल्ली से सीधे अहमदाबाद आएंगे और एयरपोर्ट से अपने निवासस्थान जाएंगे| 17 मई को अमित शाह गांधीनगर जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे| गांधीनगर में अमित शाह आवास योजना, गांधीनगर नगर निगम के प्रोजेक्ट और पोस्टल डिपार्टमेंट का लोकार्पण करेंगे| गांधीनगर से लौटकर अमित शाह अहमदाबाद के थलतेज में आयोजित बैठक में शामिल होंगे| 18 मई को अमित शाह गुजरात स्टेट सहकारी संघ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे| जिसके बाग मेहसाणा के मंगुबा वाडी पार्टी प्लाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे| इसके बाद मेहसाणा में आयोजित फाल्कन फूड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में शामिल होंगे| उसी दिन शाम को अहमदाबाद में पल्लव ब्रिज का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे| दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह मणीनगर में एक बैठक करेंगे| बता दें कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं| राजनाथ सिंह 16 मई को कच्छ आएंगे और भुज एयरबेस का दौरा करने के साथ ही सैनिकों से मुलाकात करेंगे| वे कच्छ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और क्रीक क्षेत्र का दौरा करके सुरक्षा की समीक्षा भी कर सकते हैं|
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी: टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, 50 हजार रुपये की डिमांड पर जांच तेज
Ranveer Singh को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
‘48 घंटे घर से बाहर न निकलें’: ट्रंप के बयान के बाद ईरान में भारतीयों के लिए चेतावनी
मध्य प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली: बारिश और गर्मी के बीच झूल रहा प्रदेश
सीजफायर के पीछे की सच्चाई: ईरान की 10 शर्तों पर क्या झुकेगा अमेरिका?
कैसे पहचानें सच्चे ज्ञानी को? जानें उसके गुण और व्यवहार
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
राशिफल 8 अप्रैल 2026: आज किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियाँ? जानें अपनी राशि का हाल
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान