HIV पॉजिटिव डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क का दावा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में ऐसे खौफनाक राज उगले हैं, जिसने पुलिस महकमे के साथसाथ पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. आरोपी युवक, जो भोपाल की सड़कों पर एक आम डिलीवरी बॉय बनकर घूमता था, असल में एक साइको सीरियल प्रेडेटर निकला. पुलिस रिमांड के दौरान हुए खुलासों से साफ है कि वह अनजाने में नहीं, बल्कि बेहद शातिराना अंदाज में लोगों के बीच मौत का वायरस बांट रहा था. आरोपी फिलहाल 30 जून तक पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि वह भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था, जिससे उसे शहर के चप्पेचप्पे और सुनसान इलाकों की सटीक जानकारी थी. वह अक्सर सुनसान सड़कों पर रात के समय डिलीवरी के बहाने निकलता था और फिर शराब खरीदकर शिकार की तलाश में जुट जाता था. जहां किसी को अकेला देखता था, उसे ही अपना शिकार बना लेता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेंडर आधारित सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए लोगों से संपर्क साधता था. इसके अलावा, रात के अंधेरे में वह प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस और नाका जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में एक्टिव रहता था. वहां वह अकेले मिलने वाले पुरुषों को या तो पैसों का लालच देता था या फिर शराब पिलाकर अपने जाल में फंसाता था।
115 लोगों से संबंध का दावा, फूले पुलिस के हाथपांव
साल 2018 में जेल से छूटने के बाद से आरोपी का कोई स्थाई ठिकाना नहीं था. वह घर पर कम और सड़कों पर ज्यादा रहता था. रिमांड के दौरान उसने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है कि वह अब तक 100 से ज्यादा पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है. यह सुनने के बाद पुलिस के भी हाथपैर फूल गए हैं. अब पुलिस सड़कों पर उतर कर उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
बेसहारा और फुटपाथ वाले लोग थे आसान शिकार
इस साइको सीरियल प्रेडेटर का सबसे आसान और बड़ा शिकार सड़क किनारे या फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारा लोग होते थे. वह इन कमजोर और बेघर लोगों को निशाना बनाता था और उन्हें जबरन या बहलाफुसलाकर शराब पिलाता था. आरोपी ने बताया कि वह जानबूझकर उन्हें अत्यधिक शराब पिलाता था, ताकि अगर वे कभी होश में आकर पुलिस के पास जाएं भी, तो नशे की हालत के कारण पुलिस उनकी बात पर यकीन न करे।
मर्डर सीन का रीक्रिएशन और HIV पॉजिटिव का खौफनाक सच
शनिवार को कटारा हिल्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम आरोपी को इकोलॉजिकल पार्क स्थित घटनास्थल पर ले गई. वहां एक पुतले की मदद से पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए. मामले में सबसे डरावना मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि आरोपी एचआईवी पॉजिटिव है. साल 2022 / 2023 में जब वह भोपाल के मिसरोद थाने के एक अन्य आपराधिक मामले में जेल गया था, तब मेडिकल जांच में उसके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. अब पुलिस इस सबसे गंभीर और खौफनाक पहलू की जांच कर रही है कि क्या वह किसी गहरी मानसिक सनक या फितूर का शिकार है? पुलिस को अंदेशा है कि कहीं वह खुद को हुए इस जानलेवा रोग का बदला पूरी दुनिया से लेने की मानसिकता के तहत तो लोगों को संक्रमित नहीं कर रहा था. आरोपी फिलहाल कुंवारा है।
बेसुध कर पत्थर से कुचला सिर, फिर की दरिंदगी
आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि वारदात के दिन उसने पहले मृतक को दो देसी शराब पिलाईं. जब वह बेसुध हो गया, तो उसने उसकी शर्ट उतारी और उसे करीब 15 मीटर तक घसीटते हुए एक पुल के नीचे ले गया. इसके बाद उसने बेरहमी से पीड़ित को सिर के बल एक भारी पत्थर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने शव के साथ कुकृत्य किया।
डिजिटल साक्ष्यों से कॉन्टैक्ट चेन खंगाल रही पुलिस
कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. जांच टीम उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऐप हिस्ट्री और चैट रिकॉर्ड्स को बारीकी से खंगाल रही है. डिजिटल साक्ष्यों के जरिए उन सभी युवकयुवतियों की पहचान की जा रही है जो पिछले कुछ सालों में इसके संपर्क में आए थे, ताकि उन्हें इस खतरे के प्रति सचेत किया जा सके और उनकी काउंसलिंग कराई जा सके. हालांकि, अब तक की जांच में किसी महिला या लड़की के साथ सीधे तौर पर जबरन दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर गहन तफ्तीश कर रही है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े
सुहागरात के बाद छिड़ा विवाद, दुल्हन के आरोपों पर युवक ने मेडिकल जांच की दी चुनौती