मोदी सरकार के रुख से पाक शेयर बाजार धराशायी – क्या अब बर्बादी तय है?
भारत के साथ संभावित सैन्य टकराव की आशंका के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में बुधवार को 3,500 से अधिक अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पहल्गाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुए भूराजनीतिक तनाव और सूचना मंत्री अत्ता तारड़ के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
पीएसएक्स के अनुसार, बाजार दिनभर नकारात्मक रुझान में रहा और अंत में KSE-100 सूचकांक 3.09% यानी 3,545.61 अंक गिरकर 111,326.57 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद 114,872.18 से काफी नीचे था।
क्या कहते है पाकिस्तान स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट
प्रमुख विश्लेषकों ने इस गिरावट का कारण भारत-पाक तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की अटकलों को बताया। टॉपलाइन सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी मोहम्मद सुहैल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में संभावित हमले की खबरों ने निवेशकों में घबराहट फैलाई है।
एकेडी सिक्योरिटीज के रिसर्च डायरेक्टर अव्वैस अशरफ ने कहा, “निवेशक भारत द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंतित हैं। यह चिंता सूचना मंत्री के प्रेस ब्रीफिंग के बाद और बढ़ गई है।”
चेज़ सिक्योरिटीज के रिसर्च डायरेक्टर यूसुफ एम फारूक ने कहा कि “बाजार पर सूचना मंत्री के बयान का असर साफ दिख रहा है कि भारत 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।”
आरिफ हबीब लिमिटेड की रिसर्च प्रमुख सना तौफीक ने भी बाजार में आई गिरावट का प्रमुख कारण भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को बताया।
क्या था पाक सूचना मंत्री का बयान
इससे पहले दिन में, सूचना मंत्री अत्ता तारड़ ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टों के अनुसार भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।
यह बयान 22 अप्रैल को पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने हमले के बाद अपनी सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए ऑपरेशनल फ्रीडम भी दे दी है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए