हिंदू-मुस्लिम दरगाह और मंदिर जाकर एक साथ मनाते हैं उत्सव
नई दिल्ली । दिल्ली के महरौली में एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को फूल वालों की सैर के नाम से जाना जाता है। जहां एक तरफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के शागिर्द, महान सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाई जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ इलाके में ही स्थित श्रीयोग माया मंदिर पर फूलों का पंखा और छत्र चढ़ाया जाता है। बता दें कि दोनों मौकों पर हिंदू- मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहते हैं। जिस तरह धूम-धाम से ईद और दिवाली मनाई जाती है, बिल्कुल उसी तरह फूल वालों की सैर को भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 20 से 26 अक्टूबर तक फूल वालों की सैर जश्न मनाया गया।
क्या है फूल वालों की सैर?
महरौली इलाके में होने वाला फूल वालों की सैर सदियों पुराना त्योहार है। यह मॉनसून के बाद और सर्दी शुरू होने से ठीक पहले मनाया जाता है। यह मुगलों के दौर से चला आ रहा एक ऐसा त्योहार है, जो सांप्रदायिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब की गवाही देता है। फूल वालों की सैर को आयोजित करने की ज़िम्मेदारी अंजुमन सैर-ए-गुल फरोसां उठाती है, जो खास इसी के लिए बनाई गई एक कमेटी है। हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोग परंपरा के मुताबिक, मंदिर और दरगाह पर तो जाते ही हैं, साथ ही इस एक सप्ताह के सेलिब्रेशन में कई और तरह की एक्टिविटीज भी शामिल हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
किसान हित में बड़ा दांव: सोलर सिंचाई पंप से बदलेगी खेती की तस्वीर