SEBI चीफ के बयान के जवाब में हिंडनबर्ग ने खड़े किए नए सवाल
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के मामलों पर मार्केट रेग्युलेटर सेबी की चेयरपर्सन मधबी पुरी बुच पर हमला किया। दरअसल, शनिवार को हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट पब्लिश की, जिसमें सेबी चीफ पर आरोप लगाया कि वह भी धोखाधड़ी मामले में शामिल थी।
इन आरोपों को लेकर मधबी पुरी बुच ने भी प्रतिक्रिया दी। बुच ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का खंडन किया। इन आरोप-प्रत्यरोप को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। हिंडनबर्ग ने बुच की प्रतिक्रिया पर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया एक्स (X) पर नई पोस्ट में हिंडनबर्ग ने कहा कि बुच के जवाब से साफ पता चलता है कि उन्होंने हमारी कई बातों को स्वीकारा है।
इसके अलावा फर्म ने यह भी कहा कि बुच की जवाब से बरमूडा/मॉरीशस में निवेश की पुष्टि भी हुई है।
सेबी चीफ की सफाई
बीते दिन रविवार को सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि हमे कोई भी फाइनेंशियल डॉक्युमेंट को पेश करने में दिक्कत नहीं है। बुच ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की है। इसके लिए सेबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, अब फर्म ने उसके जवाब में सेबी और हमारे चरित्र हनन करने की कोशिश की है।
हिंडनबर्ग की नई पोस्ट
सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की सफाई पर हिंडनबर्ग ने कहा कि माधबी पुरी बुच की प्रतिक्रिया के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा उनकी प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि उन्होंने कई बातों को स्वीकारा है। इसके अलावा फर्म के पोस्ट में लिखा था कि व्हिसलब्लोअर डॉक्यूमेंट्स से मालूम होता है कि सेबी में काम करते हुए भी बुच में बिजनेस के लिए अपने पर्सनल ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। बुच ने अपने पति के नाम का भी उपयोग किया है।
ऐसे में हिंडनबर्ग ने 25 फरवरी 2018 को भेजे गए ई-मेल का जिक्र करते हुए कहा कि आधिकारिक पद पर रहते हुए भी माधबी पुरी बुच ने पति के नाम से कौन-से इन्वेस्टमेंट और बिजनेस शुरू किया है?
हिंडनबर्ग की पहली रिपोर्ट
शनिवार को हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में क्लेम किया था कि व्हिसलब्लोअर डॉक्यूमेंट्स से खुलासा होता है कि माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच 5 जून, 2015 को सिंगापुर में आईपीई प्लस फंड 1 में अपना अकाउंट ओपन किया था। इसके अलावा इन दंपत्ति ने कुल 10 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स