महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान, प्रशासन हुआ अलर्ट
गर्मी की मार से अभी कुछ समय राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लू से राहत का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश होने, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं, महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में शुक्रवार से अगले कई दिनों तक को तूफान और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश के साथ तूफान का प्रकोप
पिछले कुछ दिनों में, दिल्ली और आसपास बीच-बीच में हल्की बारिश के साथ तूफान का प्रकोप भी दिखा है। बुधवार को, भारी बादलों, बारिश और तेज हवाओं ने पारा काफी नीचे लाने में मदद की। वर्तमान में, शहर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर हो गया है, जो इस महीने की शुरुआत की तुलना में एक उल्लेखनीय गिरावट है।
हिमाचल में कुछ स्थानों पर तूफान व दोपहर बाद शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए। इस सबके बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने शनिवार को सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में तूफान व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.8, नेरी में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्लोबल वार्मिंग ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज
इस वर्ष देश में मौसम का मिजाज सामान्य नहीं रहा। मई महीने को आमतौर पर झुलसाने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार न तो गर्मी अपने चरम पर पहुंची और न ही पिछले दिसंबर में ठंड ने असर दिखाया।
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) द्वारा जारी की गई हीटवेव चेतावनियां भी अपेक्षित रूप से सटीक साबित नहीं हो सकीं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मानसून इस बार तय समय से पहले दस्तक देने की ओर अग्रसर है।
वहीं, प्री-मानसून बारिश भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बेतरतीब ढंग से हो रही है। मई के महीने में बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जो सामान्य मौसम चक्र से हटकर है।
जलवायु परिवर्तन के गंभीर और स्पष्ट संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सभी घटनाएं जलवायु परिवर्तन के गंभीर और स्पष्ट संकेत हैं। आइएमडी के महानिदेशक डा. मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि इस बार मौसम का असामान्य व्यवहार सीधे तौर पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन का परिणाम है।
उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता ने प्री-मानसून वर्षा को अनियंत्रित कर दिया है, जिससे तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई है। उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में औसत तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर