भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप: मुंबई, राजस्थान, गुजरात में स्थिति गंभीर
मानसून के आते ही मुंबई में बारिश से हाहाकार मचा है। लगातार बारिश से जलभराव के बाद मुंबई की सड़कें तो मानों जैसे तालाब बन गई हैं। वहीं, अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
मूसलाधार बारिश ने मुंबई और उपनगरों के लिए मुसीबतें फिर से ला दी हैं, शहर के कई निचले इलाकों से जलभराव की खबरें आई हैं।
रात भर हुई भारी बारिश के चलते कई सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई, जिससे अनगिनत यात्रियों को असुविधा हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, शहर में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मुंबई में भारी बारिश के बाद के हालात के कई वीडियो भी सामने आए हैं। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें जाम पड़ी हैं।
पुणे में नावों से लोगों को निकाला गया
दूसरी ओर पुणे में रातभर भारी बारिश हुई, जिससे शहर और जिले के बड़े हिस्से बाढ़ के पानी में डूब गए, स्कूल बंद रहे और लोगों की मदद के लिए नावों को तैनात किया गया। शहर की फायर ब्रिगेड, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें और अन्य एजेंसियां कई इलाकों में लोगों को बचाने के लिए पहुंची है।
महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी
इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया और अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। विले पार्ले और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से आए दृश्यों में यात्रियों को मूसलाधार बारिश के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
राजस्थान में बारिश से जलभराव
राजस्थान के दौसा में पिछले 18 घंटों से बारिश हो रही है, जिससे इलाके में जलभराव हो गया है और जयपुर रोड के किनारे कई कॉलोनियों से संपर्क टूट गया है। बुधवार दोपहर से पूरे जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़कें नदी बन गई हैं और नाले उफान पर हैं।
गुजरात में 8 लोगों की मौत
गुजरात में बीते 4 दिनों से मुसलाधार बरिश हो रही है। इस तेज बारिश के चलते वडोदरा, भरूच, सूरत और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गुजरात में बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया