कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में जारी रहेगी बर्फबारी
नई दिल्ली। अप्रैल आते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है, देश के कई राज्यों में हीटवेव (लू) भी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग की माने तो 06 अप्रैल तक हीटवेव का ये कहर जारी रहेगा। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी शुरु हो गई है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 03 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी होगा और यह 05 अप्रैल तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा जो 06 अप्रैल तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 03 से 06 अप्रैल के बीच कर्नाटक और ओडिशा में तेज लू चलती रहेगी। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश में 04 से 06 अप्रैल के बीच हीटवेव रहेगी और ओडिशा में इसी अंतराल में रात में गर्मी बढ़ेगी।
आईएमडी के अनुसार आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है और यह 05 अप्रैल तक जारी रह सकती है। वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
आईएमडी के अनुसार लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच सकता है और आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में सुबह मौसम साफ रहेगा और दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। गुरुवार को गाजियाबाद में रुक रुक बारिश हो सकती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई