दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज से गर्मी दिखाएगी तेवर
उत्तर-पश्चिमी भारत में बुधवार से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी परेशान करने वाली है। अभी तक प्री-मानसून वर्षा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश से तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ था। किंतु धीरे-धीरे सूरज ने तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिया है।भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तापमान 40-44 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मई से 17 मई के बीच लू चल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, वह हिस्सा भी बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी की संभावना है।चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम मध्य तक बनी हुई है। तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं। आगामी कुछ दिनों तक यहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम