महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां
महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है! महिलाओं में ऐसा ज्यादा देखा गया है कि वे दिल की बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देती हैं, जिसके कारण इलाज में देरी हो सकती है। महिलाओं में दिखने वाले ये लक्षण, हमेशा ऐसी बीमारियों के समझे जाते हैं, जो कम गंभीर होती है.।ऐसे में महिलाओं में हार्ट की बीमारियों के लक्षणों को पहचानना जरूरी है, ताकि समय रहते लोगों को बचाया जा सके.
थका हुआ महसूस करना
अगर अच्छे से आराम करने के बाद भी आपको हर वक्त थकावट महसूस होती है, तो यह हार्ट की किसी समस्या के कारण हो सकता है। वहीं अगर रोजमर्रा के कामों से आप जल्दी थक जाती हैं और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है. तो ऐसे लक्षणों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.।
सांस लेने में परेशानी
हार्ट की समस्या होने पर सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसी स्थिति में हल्का काम करने या आराम करने के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है! यह हार्ट की बीमारी की तरफ इशारा करता है। सांस लेने में हो रही ऐसे परेशानियों को महिलाएं अक्सर चिंता और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का कारण समझ लेती हैं।
सीने में दबाव या असहजता
हार्ट की समस्या होने पर महिलाओं को सीने में दबाव या असहजता महसूस होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ज्यादातर सीने में कसाव, दबाव या असहजता महसूस हो सकती है. यह असहजता लगातार नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे महसूस होती है।
गले, जबड़े, पीठ या कंधों में दर्द
आपको बता दें, दिल में समस्या होने पर हमेशा सीने में ही दर्द नहीं होता। महिलाओं में हार्ट में दिक्कत होने पर गले, जबड़े, पीठ या कंधों में भी दर्द हो सकता है। लेकिन इसे महिलाएं मसल्स स्ट्रेन समझ लेती हैं.
उल्टी, गैस या पेट में समस्या
कई महिलाओं में हार्ट की समस्याओं के लक्षण डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के रूप में दिखते हैं. अगर आप पेट में भारीपन, हार्टबर्न, उल्टी या गैस जैसी समस्याओं से घिरे रहती हैं, तो यह हार्ट की किसी गंभीर समस्या का कारण हो सकता है।
होर्मुज से अच्छी खबर, जहाजों की बढ़ी आवाजाही से तेल-गैस बाजार में उम्मीद
नेपाल में छोटे आयातकों को राहत, ₹100 से अधिक के सामान पर कस्टम फीस पर रोक
13 हजार मेगावाट प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ की ऊर्जा तस्वीर बदलने की तैयारी
किसानों के लिए जरूरी खबर, रायपुर में खाद उपलब्धता अब भी चुनौती
संजू सैमसन को लेकर चर्चाओं पर CSK कोच फ्लेमिंग ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Coforge स्टॉक पर जोर, 6% से ऊपर की बढ़त के साथ CLSA की राय जानें
गैस महंगी तो मेस भी महंगी! IET गर्ल्स हॉस्टल में 300 रुपये फीस बढ़ी
घर के काम करते-करते भी घटा सकते हैं वजन और बढ़ा सकते हैं स्टैमिना
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, नेताओं ने जताया शोक
गर्भासन योग से पीरियड्स में मिलती है राहत
महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां
ये आदतें आपकों रखेंगी सेहतमंद
शहतूत, नीम होते हैं औषधीय गुणों से भरपूर
व्हाडइट ब्रेड और पास्तार बना रहा मानसिक रुप से बीमार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कानूनी कार्रवाई तेज, 182 करोड़ का मामला सुर्खियों में
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी, अमेरिका ने आरोप वापस लिए
सैन डिएगो मस्जिद शूटिंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत गंभीर मामला’
धोनी के शब्दों ने फैंस को किया भावुक, 2027 को लेकर जताई अनिश्चितता