मानसिक शांति के लिए भी बेहद जरूरी है हेल्दी फूड: दिलजीत दोसांझ
मुंबई । अच्छा और पौष्टिक भोजन सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बेहद जरूरी है। यह मानना है अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिलजीत किसी होटल के किचन में हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने हालिया गाने ‘टेंशन मित्रा नु है नी’ को भी बैकग्राउंड में जोड़ा, जिससे यह वीडियो और भी दिलचस्प बन गया। दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पंजाब में हजारों सिख युवाओं की रहस्यमयी मौतों का खुलासा किया था। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। दिलजीत ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जिसमें चार अलग-अलग तस्वीरें थीं। पहली तस्वीर में वह जेल में घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं, दूसरी में अखबार पढ़ते हुए विचारमग्न दिख रहे हैं, तीसरी तस्वीर में वह जलती चिता के पास खड़े हैं, जबकि चौथी तस्वीर में वह कुछ कागजात पढ़ते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। पंजाब 95।” फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आए हैं।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसके निर्माताओं को 120 कट लगाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, जबकि इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान हैं। दिलजीत दोसांझ, जो इस फिल्म में जसवंत सिंह खालरा की भूमिका निभा रहे हैं, अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
फिल्म को लेकर केरल की राजनीति गरमाई
T20 World Cup 2026: धोनी की एक सीख से बदली शिवम दुबे की कहानी, शॉर्ट गेंदों पर छक्कों का खोला राज
विपक्ष पर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
सत्ता समीकरण साधने में क्यों कारगर मानी जाती है ‘सेटिंग’?
PAK vs NAM: ‘रमजान हमारा 12th मैन…’, पाक खिलाड़ी शादाब खान का बयान सुन माथा चकरा जाएगा!
चाहत में पागलपन या सोची-समझी साजिश? मर्डर केस में बड़ा खुलासा
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
Bangladesh: बकाया भुगतान विवाद पर स्पाइसजेट के लिए बांग्लादेश का एयरस्पेस बंद, लंबा रूट लेने को मजबूर उड़ानें
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे