बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिलहट में खेले गए चौथे टी20I में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। मार्च 2009 में भारत के लिए डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत कौर 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला तो दुनिया की पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं।
भारत अक्टूबर में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए पांच मैच की टी20I सीरीज में बांग्लादेश दौरे पर है। विमेन इन ब्लू ने पहले ही सीरीज जीत ली है, चौथे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 56 रन से जीत दर्ज की। भारत ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
मिताली राज के बाद बनीं दूसरी भारतीय खिलाड़ी
इस मैच में हरमनप्रीत कौर अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरीं। वह मिताली राज के साथ 300 से अधिक मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। पूर्व कप्तान मिताली अपने 23 साल के शानदार करियर में सभी प्रारूपों में भारत के लिए 333 मैच खेले हैं। हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में 300 से अधिक मैचों में हिस्सा लेने वाली दुनिया की पांचवीं खिलाड़ी हैं।
आशा शोभना ने किया डेब्यू
चौथे टी20I में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीता भारत को पहले बल्लेबाजी करने के न्यौता दिया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह ठाकुर के स्थान पर तितास साधु और आशा शोभना को शामिल किया। आशा शोभना ने भारत के लिए डेब्यू किया।
आशा शोभना ने तोड़ा सीमा पुजारे का रिकॉर्ड
आशा शोभना 33 साल और 51 दिन की उम्र में महिला टी20I में डेब्यू करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने सीमा पुजारे का रिकॉर्ड तोड़ा। सीमा ने 32 साल 50 दिन की उम्र में टी20I में भारत के लिए डेब्यू किया था।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान