मुंबई इंडियंस की गलती का खुलासा किया Hardik Pandya ने
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को सोमवार को आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 गेंदें शेष रहते 9 विकेट की शर्मनाक शिकस्त सहनी पड़ी। मौजूदा सीजन में मुंबई को लगातार दूसरी बार रॉयल्स के हाथों पटखनी मिली। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की गलती का खुलासा किया।
बता दें कि जयपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस की यह 8 मैचों में पांचवीं हार रही और उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत में ही खुद को परेशानी में डाल दिया था और इसके चलते एमआई 10-15 रन कम बना सकी।
हमने शुरुआत में खुद को मुसीबत में डाल दिया था। मगर तिलक वर्मा (65) और नेहल वाढेरा (49) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वो शानदार था। हमने अच्छी तरह पारी का अंत नहीं किया और यही वजह रही कि हम 10-15 रन पिछड़ गए। यह हमारा मैदान में सर्वश्रेष्ठ दिन नहीं था। हमने मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी नहीं किया।
हमने पावरप्ले में अपनी लाइन-लेंथ पर कंट्रोल नहीं रखा और शुरुआत में काफी बाहर गेंदबाजी की। हर किसी को अपनी भूमिका पता है। हमनें अपनी गलतियों को सुधारना होगा और इसे नहीं दोहराना होगा। व्यक्तिगत रूप से हमें अपनी खामियों को स्वीकार करके उस पर काम करना होगा।
अपनी योजना पर डटे रहेंगे
हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुझे खिलाड़ियों का समर्थन करना पसंद है और इधर-उधर की बातों में उनका विश्वास नहीं है। पांड्या ने कहा, ''मैं इधर-उधर की सुनी बातों पर विश्वास नहीं करता हूं। मैं खिलाड़ियों का समर्थन करना पसंद करता हूं। अच्छी क्रिकेट पर ध्यान रहेगा। हम अपनी योजनाओं पर डटे रहेंगे।''
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास